
जिला कठुआ के तहसील लोहाई मल्हार के अंतर्गत आने वाले गांव जुनाना (सदरोता) में एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 30 वर्षीय महिला, जिसकी पहचान देव राज (पत्नी आरती देवी) के रूप में हुई है, ने 22 मार्च 2026 को कथित रूप से आत्मघाती कदम उठा लिया।घटना के सामने आते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोग और परिजन इस घटना से गहरे सदमे में हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि यह घटना अचानक हुई, जिससे हर कोई हैरान है।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।इस दुखद घटना के बाद गांव जुनाना और आसपास के क्षेत्रों में मातम का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए।

Releated Posts
🔥 BREAKING NEWSबिजली मीटर लगाते समय युवक की दर्दनाक मौत
🔥 BREAKING NEWSबिजली मीटर लगाते समय युवक की दर्दनाक मौतमुबाशिर अहमद (26) की हादसे में गई जानरामबन निवासी,…
#BIG #BREAKING #NEWS गाड़ी नंबरJK14H 9124बिलावर के कोमला इलाके में पशु तस्करी का प्रयास विफल, वाहन पकड़ा गयाकठुआ जिले के बिलावर
उपमंडल के कोमला क्षेत्र में शुक्रवार तड़के लगभग 4:00 बजे पशु तस्करी के एक कथित प्रयास को विफल…


