प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को सड़क से हटाया और यातायात बहाल कराया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।



