• Home
  • Sports
  • प्रेस विज्ञप्ति121 बटालियन द्वारा भर्ती संबंधी प्रशिक्षण का आयोजनदिनांक 05 मार्च 2026 को बिलावर स्पोर्ट्स स्टेडियम में C/121 बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा क्षेत्र के युवाओं के लिए भर्ती संबंधी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।यह कार्यक्रम श्री अरविंद सिंह, कमांडेंट, 121 बटालियन के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को प्रशिक्षण के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें अनुशासन एवं समर्पण के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।प्रशिक्षण के दौरान

प्रेस विज्ञप्ति121 बटालियन द्वारा भर्ती संबंधी प्रशिक्षण का आयोजनदिनांक 05 मार्च 2026 को बिलावर स्पोर्ट्स स्टेडियम में C/121 बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा क्षेत्र के युवाओं के लिए भर्ती संबंधी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।यह कार्यक्रम श्री अरविंद सिंह, कमांडेंट, 121 बटालियन के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को प्रशिक्षण के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें अनुशासन एवं समर्पण के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।प्रशिक्षण के दौरान

1000411808

प्रेस विज्ञप्ति

121 बटालियन द्वारा भर्ती संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन

दिनांक 05 मार्च 2026 को बिलावर स्पोर्ट्स स्टेडियम में C/121 बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा क्षेत्र के युवाओं के लिए भर्ती संबंधी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम श्री अरविंद सिंह, कमांडेंट, 121 बटालियन के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को प्रशिक्षण के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें अनुशासन एवं समर्पण के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद तथा अन्य शारीरिक परीक्षणों का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही लिखित परीक्षा एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। प्रतिभागियों को अध्ययन सामग्री एवं पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी तथा अभ्यास के लिए टी-शर्ट, जूते, जुराबें और ट्रैक सूट भी प्रदान किए जाएंगे।

यह प्रशिक्षण 20 दिनों तक चलेगा तथा प्रतिभागियों के लिए जल-पान की व्यवस्था भी की गई है।
इस अवसर पर श्री अरविंद सिंह बिष्ट (द्वितीय कमान अधिकारी) तथा श्री राम बहादुर, असिस्टेंट कमांडेंट भी उपस्थित रहे।

Releated Posts

जम्मू के मुथी स्थित ड्रीम सिटी क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में यात्रियों से भरी एक मैटाडोर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 8 लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।…

ByByPankaj Sharma Jul 29, 2026

🔥 BREAKING NEWSबिजली मीटर लगाते समय युवक की दर्दनाक मौत

🔥 BREAKING NEWSबिजली मीटर लगाते समय युवक की दर्दनाक मौतमुबाशिर अहमद (26) की हादसे में गई जानरामबन निवासी,…

ByByPankaj Sharma Jul 7, 2026